AdSense

अब नहीं रिजेक्ट होगा आपका PF क्लेम

 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने फील्ड कार्यालयों को PF क्लेम को समय से निपटाने के लिए निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा है कि PF खाताधारकों को बार-बार-बार परेशान नहीं किया जाए. कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक रिटायरमेंट प्लान है.



क्या होता है EPF?

दरअसल, यह एक रिटायर्मेंट प्लान होता है जोकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा EPFO प्लान का प्रबंध किया जाता है। ईपीएफ स्कीम के तहत कर्मचारी और नियोक्ता द्वारा हर माह एक बराबर धनराशि का योगदान किया जाता है। यह मिलने वाले मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 12 प्रतिशत होता है। इस स्कीम में कंपनी का 8.33 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के लिए जमा किये जाते हैं।


EPFO जिसका पूरा नाम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन है यह भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। EPFO के तहत संस्था के कर्मचारियों को भविष्य निधि ,पेंशन और बीमा से जुड़े कई लाभ दिए जाते है। (claims not rejected)


ऐसे चेक करें अपना बैलेंस (EPFO New Guidelines)

आप ऑनलाइन घर बैठे अपने ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ईपीएफओ 4 तरीकों से पीएफ बैलेंस जानने की सुविधा मुहैया कराता है। पीएफ अकाउंट होल्‍डर रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्‍ड कॉल करके या एसएमएस से बैलेंस की जानकारी ले सकता है। इतना ही नहीं, वह ऑनलाइन उमंग ऐप की सहायता से और ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करके यह जान सकता है कि उसके पीएफ अकाउंट में कितना पैसा पड़ा है।


PF अकाउंट से ऑनलाइन कैसे निकाले अपना 

  • सबसे पहले EPFO मेंबर पोर्टल पर जाएं।
  • अब मेन्यू में सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको फॉर एम्पलॉइज पर क्लिक करना होगा।
  • नया पेज खुलने यहां Member UAN/Online Service (OCS/OTCP) को चुनें।
  • इसके बाद लॉगइन पेज खुलेगा और यहां यूएएन व पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
  • नए पेज पर ऑनलाइन सर्विसेज पर जाएं। ड्रॉप डाउन मेन्यू से CLAIM (FORM-31, 19 & 10C) को चुनें।
  • इसके बाद आपको बैंक अकाउंट नंबर वेरिफाइ करना होगा.
  • वेरिफिकेशन के बाद Certificate of Undertaking खुलेगा, जिसे एक्सेप्ट करना होगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद Certificate of Undertaking खुलेगा, इसे आप एक्सेप्ट कर दें।

Proceed for Online Claim ऑप्शन को क्लिक करें।

अब एक नया फॉर्म खुलेगा, इसमें I want to apply for के सामने ड्रॉपडाउन से PF ADVANCE (FORM – 31) सेलेक्ट करें.।

यहां आपसे पैसे निकालने का कारण और जरूरत की राशि पूछी जाएगी और चेकबॉक्स मार्क करते ही यह प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ